Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर भतरौजखान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love


अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर, भतरौजखान में विद्यालय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, मुख्य अतिथियों चंद्रेश रावत, विष्णु दत्त पंत, जगदीश चंद्र पांडे, वीरेंद्र पंत, रघुवर गडाकोटी, राजेश डॉ. अजय और प्रकाश खुल्बे ने संयुक्त रूप से मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में खुशबू, अनीता पांडे और मेघा कड़ाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित, ललित बोरा और विनय पंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जय श्री राणा, आयुष और रिया असवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर रावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अपने संबोधन में श्री रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश मेहता ने किया। इस अवसर पर चंद्रेश रावत ने नर्सरी के बच्चों के लिए 10 कुर्सी और टेबल के सेट देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *