Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कुमाऊंनी लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए गिरीश चंद्र जोशी को किया जाएगा पुरस्कृत

Spread the love


 अल्मोड़ा। इस वर्ष का ‘विक्टोरिया क्राॅस कै. गजे घले पुरस्कार’ गिरीश चंद्र जोशी को दिया जाएगा। यह पुरस्कार ‘कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति और ‘पहरू’ की ओर से आगामी 04, 05 व 06 नवंबर 2023 को पिथौरागढ़ में आयोजित 15वां ‘राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन’ में दिया जाएगा। पुरस्कार चयन समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के बाद अल्मोड़ा निवासी गिरीश चंद्र जोशी को कुमाऊंनी लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। समिति सचिव डाॅ. हयात सिंह रावत ने बताया की पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रूपये की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। गिरीश चंद्र जोशी अपनी मातृभाषा कुमाऊंनी में लेखन के क्षेत्र में कई सालों से सक्रिय हैं। हिंदी और कुमाऊंनी में एक समान लेखनी चलाने वाले गिरीश जोशी का कुमाऊंनी के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान है। वीर सैनिक विक्टोरिया क्राॅस कैप्टन गजे घले की स्मृति में वर्ष 2018 से कुमाऊंनी सैन्य पृष्ठभूमि में उल्लेखनीय कार्य के लिए हर वर्ष दिया जा रहा है। सम्मेलन संयोजक डाॅ. अशोक पंत ने  कुमाऊंनी भाषा प्रेमियों, रंगकर्मियों, रचनाकारों से सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *