Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीपीएस नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ उत्तराखंड के वाहन स्वामियों ने सरकार के द्वारा परिवहन से सम्बंधित नये-नये नियम थोपे जाने पर रोष व्यक्त किया है। पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, सचिव महावीर बहुगुणा, संरक्षण भूपेंद्र सिंह कठैत और देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन व्यवसाय ही एक मात्र आय का साधन है, लेकिन सरकार समय-समय पर परिवहन सम्बंधित नये-नये कानून लागू करने के साथ ही अत्याधिक पेपर शुल्क बढाये जा रही है,जिससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पंद्रह साल पुराने वाहनों की फिटनेस में की गई वृद्धि को पूर्व की भांति यथावत रखने, उत्तराखंड के वाहनों को ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड अनिवार्यता से मुक्त रखे जाने, जीपीएस नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त किए जाने और अन्य प्रदेशों के वाहनों पर उत्तराखंड यात्रा पर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किये जाने की मांग की। कहा कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं कि तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।