Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरिद्वार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  हरिद्वार हाईवे पर अजबपुर से बद्रीपुर के बीच साइकिल से जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले व्यक्ति का कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि बीते नौ अक्टूबर रविंद्र सिंह निवासी शीतल विहार, अजबपुर खुर्द अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। यामाहा शोरूम के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद रविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर रविंद्र सिंह पुत्र सागर सिंह भंडारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।