Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हौज में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नवरात्रि के अंतिम दिन एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। घर के आंगन बनी हौज में डेढ़ साल की बच्ची गिर गई। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर दीपक सिंह राणा निवासी बड़ीर कौड़ियाला, नरेंद्रनगर की बेटी प्रतिमा घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह आंगन में बने हौज में गिर गई। कुछ देर तक बेटी का पता नहीं चला, तो दीपक ने घर में तलाश की, इसके बाद वह बेसुध हालत में हौज के पानी में पड़ी मिली। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया।