Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल के इमरजेंसी में स्थापित हुई हेल्थ एटीएम मशीन

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित कर दी गई है। जिससे यहां पहुंचने वाले मरीजों को होमोग्लोबिन समेत 23 जांचों की सुविधा एक साथ मिल सकेगी। जांच रिपार्ट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित कर उसका संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे अब मरीजों को 23 जांचों की सुविधा एक साथ मिल सकेगी। रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना होगा।