Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत शिविर में 631 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। केंद्र सरकार के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 631 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि तारा मेहरा और ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी और सराहनीय बताया। शिविर में हड्डी रोग, मानसिक रोग, नाक-कान-गला, नेत्र, महिला रोग और दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन तिवारी ने बताया कि शिविर में टीबी, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, बच्चों के टीकाकरण, रक्तदान पंजीकरण, एनीमिया की जांच और निक्षय मित्र योजना पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश जोशी ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। शिविर में जेष्ठ प्रमुख हरीश बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य रजनी फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य नवीन बजेठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया और हरीश सत्वाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम खीम सिंह नगरकोटी और फार्मासिस्ट गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *