Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा से हल्द्वानी हेली सेवा का शुभारम्भ

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा का बुधवार को शुभारंभ हो गया। हेली सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से किया। शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत इन सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक और भी आसानी से पहुँच सकेंगे। इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा  महज़ कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकेगा। हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से अल्मोड़ा वासियों को बहुत राहत मिलेगी। आपात परिस्थितियों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे अल्मोड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा आर्थिकी में वृद्धि होगी। प्रतिदिन चलने वाली इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह सेवा दिन में दो बार अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगी। पहली उड़ान 12:50 पर रवाना होगी तथा दूसरी उड़ान का समय 16:10 बजे रहेगा। किराया 2500 रुपए रहेगा। यात्री https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान अल्मोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उप जिलाधिकारी संजय कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *