Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धर्मांतरण के आरोप को लेकर हिन्दू संगठनों ने कोतवाली काटा हंगामा

Spread the love

श्रीनगर। 

मंगलवार को कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ की। साथ ही शहर कोतवाली में भी काटा हंगामा।

बताया जा रहा है कि  कुछ दिन पूर्व कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने व लव जिहाद का आरोप लगा था। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगा था वह फरार हो गया।  सोमवार देर रात नाबालिग के भी घर से गायब होने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आक्रोश मंगलवार को कीर्तिनगर बाजार व कोतवाली में देखने को मिला। इधर कीर्तिनगर पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों को शाम तक लड़की को ढूंढ कर वापस लाने की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही लड़की को सकुशल वापस नहीं लाया जाता है और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।