अल्मोड़ा। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड तथा नगर निगम को पत्र भेजकर सड़कों के किनारे बनी नालियों और कलवर्टों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नालियां और कलवर्ट मलबे व कूड़े से पटे हुए हैं, जिससे बरसात में जल निकासी बाधित होने, सड़क क्षतिग्रस्त होने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य कराने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।
बरसात से पहले नालियों और कलवर्टों की सफाई के निर्देश




