Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जगजीवन बिष्ट बने कलैक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष

Spread the love


अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में जगजीवन बिष्ट अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप शिखा, उपाध्यक्ष तनुज बिष्ट, सचिव भगवत सतवाल, संयुक्त मंत्री भूपेंद्र सिंह अधिकारी, संगठन मंत्री द्वाराहाट जीवन चन्द्र सिंह, संगठन मंत्री लमगड़ा, जैंती भनोली नरेश भट्ट, संगठन मंत्री सोमेश्वर भगवत सिंह भंडारी, संगठन मंत्री सल्ट विवेक कुमार, संगठन मंत्री रानीखेत नितिन बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेश नयाल, संप्रेक्षक मनोज पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री किशन सिंह लटवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फेडरेशन जनपद अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा की देखरेख में सम्पन्न हुए। डा मनोज कुमार जोशी ने कहा कि सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों के साथ अधिकारों पर भी ध्यान देना चाहिए। धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि उत्तराखंड में बिना आंदोलन के मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सरकार को सभी जायज मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए। फेडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि सभी कार्मिकों को एकजुट होना होगा तभी समस्या का समाधान होगा। पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी, संरक्षक शशि मोहन पांडेय, पूर्व महासचिव मनोज कांडपाल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी, ललित भाकुनी, धर्मेन्द्र सिंह किरौला, महिपाल नयाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह अधिकारी व वाहन चालक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी आदि सहित विभागीय कार्मिक व अन्य उपस्थित रहे।