Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जेल से छूटते ही दोबारा की चोरी, गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  नकबजनी के एक आरोपी ने जेल से छूटते ही दोबारा चोरी कर ली। पुलिस ने इस बार उसे 10 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पूर्व में 10 मुकदमे दर्ज हैं। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को मनीष उनियाल निवासी विष्णुपुरम देहरादून ने तहरीर दी थी कि रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से आभूषण और कीमती सामान ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया। काफी छानबीन में बाद शुक्रवार शाम दून यूनिवर्सिटी रोड से नौशाद पुत्र नूर हसन निवासी लोहियानगर ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद हुए। कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वो नशे और जुए का आदी है। 10 फरवरी को को वो जेल से छूटा था। जेल से बाहर आते ही पुराना उधार चुकाने के लिए उसने चोरियां शुरू कर दी।