Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जल संस्थान के संविदा कर्मियों का ईई कार्यालय पर प्रदर्शन

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संगठन के आह्वान पर सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर पौड़ी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि श्रम विभाग ने श्रमिकों के वेतन में 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की लेकिन संस्थान बीते एक साल से श्रमिकों के हक का पैसा नहीं दे रहा है। वह आर्थिक नुकसान से जूझने रहे हैं। कहा कि जल्द श्रमिकों के हित में जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर वह महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में उग्र आंदोलन करेंगे। संगठन के प्रांतीय महामंत्री मंगलेश लखेड़ा व जिलाध्यक्ष पौड़ी सुरजीत डोबरियाल ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके तहत एक अप्रैल 2024 से श्रमिकों को इसका लाभ मिलना था। लेकिन जल संस्थान प्रशासन पौड़ी द्वारा आज तक संविदा श्रमिकों को इसका लाभ प्रदान नहीं दिया है।