Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जर्जर सड़कों पर प्रशासन को अल्टीमेटम, जल्द कार्य शुरू करने की मांग

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी के नगर महामंत्री वैभव पांडेय ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को आम जनता की सुरक्षा और मूलभूत अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से खराब सड़कों का मुद्दा उठाती रही है और जनता के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। वैभव पांडेय ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही प्रशासन को अपने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार बिना किसी अनावश्यक देरी के सड़क निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रशासन से जवाबदेही मांगती रहेगी। जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य दिखाई देने चाहिए। नगर महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रही है और भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव, भय या राजनीतिक दमन कांग्रेस के जनसंघर्ष को कमजोर नहीं कर सकता और पार्टी जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।