Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षकों (पटवारी) तथा चार्ज अधिकारियों (तहसीलदारों) ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से संबंधित आंकड़ों के संकलन, सत्यापन और अभिलेखीकरण की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियागत पहलुओं से भी अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि जिला जनगणना पुस्तिका जनपद की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों और चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध, सटीक और समयबद्ध आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।