Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

Spread the love

अल्मोड़ा। शुक्रवार को जिला जज श्रीकांत पांडेय, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही बंदियों के परिजनों की सुविधा के लिए स्थापित बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए रखने तथा बंदियों के कल्याण और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक जयंत पांगती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।