Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली कालसी क्षेत्र के हरिपुर में अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग के घर में चोरी और तोड़फोड़ कर दी। चोर घर से नगदी और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि हरिपुर ग्रामीण बैंक के सामने रहने वाले 71 वर्षीय जोध सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 19-20 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के तीन दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर भीतर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने छत पर लगे लोहे और लकड़ी के दो दरवाजों के साथ मुख्य गेट के अंदर लगे एल्यूमिनियम दरवाजे को भी तोड़ दिया। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने समस्त सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया और कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। चोरी गए सामान में एक काले रंग का बड़ा बैग शामिल है, जिसमें उनके, उनकी दिवंगत पत्नी और चार बेटियों के बीमा, स्वास्थ्य बीमा और शैक्षणिक अभिलेख रखे हुए थे। इसके अलावा बैग में पुराने और नए सिक्कों का संग्रह तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। बच्चों के गुल्लकों और अटैची से भी कुछ नकदी और सिक्के चोर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उनके घर में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह अकेले रहते हैं और वृद्धावस्था के कारण असामाजिक तत्वों से खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और घर के आसपास विशेष निगरानी रखने की मांग की है। कोतवाल ने बताा कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।