फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी करन का किया स्वागत



अल्मोड़ा। राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में विजेता उत्तराखण्ड राज्य की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी करन सैरोट का यहाँ मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में स्वागत किया गया। करन वर्तमान में शिक्षा विभाग जनपद अल्मोड़ा के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैसियाछाना, अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। करन ने नेशनल चैम्पियनशिप में 10 गोल दागकर टीम को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व फाइनल मैच में 2 गोल दागे। राज्य व शिक्षा विभाग में करन सैरोट के उपलब्धि पर ख़ुशी का माहौल है। करन को उनकी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री द्वारा भी 03 जुलाई को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। करन ने फुटबॉल की शुरूआत वर्ष 2005 से कोच डेरेक पीटरसन के नेतृत्व में की। वर्तमान में भारत के फुटबॉल के शीर्षस्थ क्लब मोहन बागान द्वारा करन सैरोट को आमंत्रित किया गया है। करन की उपलब्धि पर समस्त शिक्षा विभाग ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भटट एवं वित्त अधिकारी जगदीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में समस्त कार्मिकों द्वारा सम्मानित किया गया। यहाँ सम्मानित करने वालों में पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सुरेश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र पाठक, राजन सिंह नेगी, दीपिका मिश्रा, विजय कुमार पाठक, दुर्गा नेगी, पंकज कुमार जोशी, दिनेश चन्द्र, देवेन्द्र सिंह नेगी, हयात जम्याल, गोविन्द मेहता, दीप चन्द्र पाण्डे, जगदीश सोनल, पान सिंह मेर, कमल बिष्ट, सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।