Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

केदारनाथ में भगवान भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ के रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले भगवान भैरवनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मंगलवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने तय समय 12 बजे केदारनाथ मंदिर में भोले बाबा की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इसके बाद करीब एक बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ केदारनाथ की पहाड़ी पर स्थित भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। जहां भैरवनाथ के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई। भैरवनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ पाषाण मूर्तियों का दूध और घी से अभिषेक किया। वेदपाठी और तीर्थपुरोहितों ने मंत्रों के साथ जौ, तिल और घी से हवन किया।