Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जनमानस के सुगम आवागमन के लिए कोतवाली अल्मोड़ा का विशेष अभियान

Spread the love

कोतवाली अल्मोड़ा ने नो पार्किंग जोन में खड़े 15 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की।

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों और निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाइल, पिकेट और बैरिकेट्स आदि स्थापित करें। इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

07 मार्च 2025 को, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के अपर माल रोड, धारानौला और एनटीडी में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान, अपर माल रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़े 15 वाहनों पर चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹4000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, 14 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹2500 का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन न चलाने और नियमित रूप से हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।