Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कुल्हाड़ी ले जमीन पर कब्जा करने पहुंचे आरोपियों पर केस

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   कुल्हाड़ी लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रशांत मलिक निवासी स्कॉर्फ अपार्टमेंट, राजपुर ने तहरीर दी। बताया कि उनका राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास प्लाट है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब सात बजे 30-40 पुरुष और महिलाएं प्लाट पर पहुंचे। आरोपियों ने कटर, लाठियां और कुल्हाड़ी ली हुई थी। आरोप है कि प्लाट पर मौजूद गार्ड को डराते हुए जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। गार्ड ने फोन किया तो प्रशांत और उनके भाई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों के साथ मारपीट करते हुए कल्हाड़ी से मारने की धमकी दी गई। भीड़ में दोनों भाइयों ने भरत खारी, बंटी, रश्मी, शबिना खान को पहचान लिया। आरोप है कि यह पश्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर अमन फौजी नाम के शख्स के इशारे पर पहुंचे। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि मामले केस दर्ज कर जांच की जा रही है।