Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्वारब क्षेत्र में बादल फटने की भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। क्वारब क्षेत्र में बादल फटने की सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचना को जिला प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्षेत्र की स्थिति का सत्यापन कराया गया है और वहां बादल फटने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचना का संज्ञान लेते हुए संबंधित सोशल मीडिया आईडी की पहचान की गई है। आपदा से जुड़ी गलत एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित कर आमजन में अनावश्यक भय और भ्रम फैलाने के मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आपदा अथवा मौसम संबंधी किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित न करें। केवल जिला प्रशासन, मौसम विभाग तथा अन्य अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि संवेदनशील परिस्थितियों में अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार न करें। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।