Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को उद्यमिता अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कविता साह, मंडल अध्यक्ष प्रेमा, दया, ललिता सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।