Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद की थाना लमगड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 09 जुलाई को लमगड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी सुरेश चन्द्र के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत कराई गई थी। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 10 जुलाई को गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी सुरेश चन्द्र (27 वर्ष) को थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा नगर यात्री स्टैंड से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह बिष्ट, देवराज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *