Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एलआर साह मोटर मार्ग 10 दिन तक बंद रहेगा, 18 मई से चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

Spread the love

अल्मोड़ा। एलआर साह मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य के चलते 18 मई से 27 मई तक चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए यातायात प्रतिबंध लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है।

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि मार्ग पर क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य 18 मई की सुबह नौ बजे से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य में करीब 10 दिन का समय लगने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा और निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके लिए 18 मई से 27 मई तक एलआर साह मोटर मार्ग पर चौपहिया वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।