Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महाकालेश्वर आजीविका सहकारिता की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

Spread the love

अल्मोड़ा। जीनापानी प्राथमिक विद्यालय में महाकालेश्वर आजीविका स्वायत्त सहकारिता, बासोट की प्रथम वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। बैठक में सहकारिता की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और ग्राम संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना शर्मा ने की, जबकि संचालन आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद नैनवाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिगंबर डंगवाल ने ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने में सहकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सदस्यों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सभा में ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, जगदीश उप्रेती, नीमा देवी, दर्शन सिंह असवाल, ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक संदीप सिंह, एमएंडई ब्रजेश गहतोड़ी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) चंद्र किशोर, कृषि विभाग से यशवंत बिष्ट, पशुपालन विभाग से डॉ. विवेक एवं सूरज पाल तथा आरबीआई से दीपक भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सहकारिता की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए अल्ट्रापुअर उद्यमियों, एकता ग्राम संगठन और उगलिया गार्जियन ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया। वहीं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर कल्पना देवी, चंद्रा देवी, आनंद बल्लभ, उमा देवी, दीपा देवी, मनीषा और टीका सिंह को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सदस्यों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।