Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरक सिंह के भाजपा में शामिल होने का दूर दूर तक कोई प्रश्न नहीं : महेंद्र भट्ट

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने का दूर दूर तक कोई प्रश्न नहीं है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि कुछ लोग हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ हरक सिंह रावत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई केंद्रीय स्तर से हुई थी। ऐसे में यदि उनकी बहाली होती है तो इस संदर्भ में निर्णय केंद्रीय स्तर से ही लिया जाएगा। विदित है कि डॉ हरक सिंह रावत की भाजपा में वापसी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। हालांकि पत्रकारों ने इस संदर्भ में महेंद्र भट्ट से पूछा तो उन्होंने डॉ हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की खबरों को गलत बताया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को घर पर झंड़ा लगाने की मिले अनुमति
भाजपा की ओर से निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ की गई उत्पीड़न की शिकायत के संदर्भ में पूछे जाने पर महेंद्र भट्ट ने निर्वाचन आयोग पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के दिन यदि कोई कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।

भाजपा ने माइक्रो डोनेशन के लिए मांगी मदद
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस के दिन छह अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन के जरिए पार्टी को कुछ न कुछ दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह की सहयोग राशि होगी जो पार्टी के क्रिया कलाप और संचालन में मदद देगी।