Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग ने बांधा समां, खेल प्रेमियों ने लिया रोमांच का आनंद

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की पहल पर रविवार देर रात मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मुकाबले की भव्य लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी, युवा और आम नागरिक एकत्र हुए तथा विशाल एलईडी स्क्रीन पर विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले का रोमांच साझा किया। देर रात तक आयोजन स्थल पर उत्साह, खेल भावना और जोश का माहौल बना रहा।

मैच के दौरान दर्शकों ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। हर गोल, शानदार बचाव और रोमांचक पल पर खेल प्रेमियों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि इस लाइव स्क्रीनिंग का उद्देश्य जिले के फुटबॉल प्रेमियों को एक साथ विश्वस्तरीय मुकाबले का आनंद लेने का अवसर उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।