Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादनार्थ विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने अन्य मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम, वीवीपीएटी, कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थी मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर किशन सिंह जड़ौत तथा वीरेंद्र कुमार ने ईवीएम मशीन तथा वीवीपीएटी मशीन को खोलने बंद करने एवं सीलिंग करने के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को बताया मशीनों को कार्य प्रणाली आदि के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि मतदाता को वोट डालने के लिए क्या करना है, किस प्रकार मशीन की संकेतांक बत्ती ऑन ऑफ होती है। मास्टर ट्रेनरों को बताया गया कि संवेदनशील होकर कार्यों को संपादित करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों को संपादित करें। यहां पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *