Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: 15 से अधिक चोरियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इन्हीं चोरियों के मामलों में आरोपी की पत्नी और बड़े भाई को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 02 अक्टूबर को भूमिया मन्दिर में हुई चोरी के संबध में थाना चौखुटिया में प्रथमिकी संख्या -22/2024 पंजीकृत हुई थी, जिसमें थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा 03 अक्टूबर को को भावना देवी उर्फ भानू व गिरधर सिह उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपी पूरन सिंह (33 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी ग्राम ढौन चौखुटिया, अल्मोड़ा मौके से फरार हो गया था। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा थानाध्यक्ष चौखुटिया को फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर गुरुवार की प्रातः फरार आरोपी पूरन सिंह को भटकोट चौखुटिया से अन्तर्गत धारा 303/305 (घ)/317(2) (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरार होने के बाद से लगातार ठिकाने बदल कर रहा था। आरोपी पूरन सिंह ने तथाकथित पत्नी और बड़े भाई के साथ मिलकर 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी 2023 में भी चोरी के मामले में तथाकथित पत्नी भावना उर्फ भानू के साथ जेल जा चुका है। आरोपी से दानपात्र व अन्य चोरी से बरामद 951 रुपये, घटना में प्रयुक्त आलानकब बरामद हुआ है। यहाँ चौखुटिया पुलिस टीम से एसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, एएसआई दीवान सिंह कोरंगा, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल सिंह, कांस्टेबल राजेश भट्ट तथा बलवन्त प्रसाद साइबर सेल से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *