Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मोहान चेकपोस्ट पर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

Spread the love

अल्मोड़ा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने मोहान चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 52 पाउच कच्ची शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा-रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को मोहान चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK-19B-2640 को रोककर तलाशी ली। बाइक चालक दिनेश चंद्र टम्टा के कब्जे से 52 पाउच कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीज कर दी। बरामदगी के आधार पर थाना भतरौजखान में एफआईआर संख्या 16/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश चंद्र टम्टा (31) पुत्र भोपाल राम, निवासी नारायणपुर मुलिया, रामनगर, नैनीताल के रूप में हुई है।