Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नशे में कार दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Spread the love

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने धारानौला में शराब के नशे में कार चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का चालान किया है। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपदभर में ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को धारानौला बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आल्टो कार संख्या यूके01-बी-4144 को रोका। जांच में चालक महेंद्र सिंह फर्त्याल निवासी लमगड़ा शराब के नशे में पाया गया। पुलिस के अनुसार चालक बिना सीट बेल्ट लगाए लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी। साथ ही उसके खिलाफ 15 हजार रुपये का न्यायालय चालान किया गया।