Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निगम दफ्तर से गैर हाजिर छह कर्मियों को नोटिस जारी

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। मेयर अनीता देवी अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने ही कार्यालय का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान निगम के छह कर्मचारी अपने कक्ष से गायब मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने भी कई समस्याएं गिनाई। मेयर ने सभी को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द निगम की व्यवस्थाएं ठीक होंगी। निगम के विभिन्न कक्षों में निरीक्षण के दौरान तमाम फर्नीचर खराब हालत में मिले। वहीं, कुछ कमरों में सीलन की वजह से कर्मचारियों को दिक्कत हो रही थी। कुछ कमरों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। मेयर ने सभी व्यवस्था को तत्काल सही करने के निर्देश दिए है। इसके बाद वह पार्षदों के बैठने के लिए परिसर में ही स्थित एक स्थल का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि आने वाले समय में पार्षदों के बैठने के लिए एक हॉल तैयार किया जाएगा ताकि उनको भी नगर निगम में एक उचित स्थान मिल सके। इधर, मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि जो कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले हैं उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक एक दिन का वेतन काटा जाएगा।