Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ तटबंध का कार्य करें: बृजभूषण गैरोला

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)। सुसवा नदी के किनारे बसे लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सुरक्षा पुस्ता निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को डोईवाला विधायक ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्धारित समयावधि के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से राहत दिलाने के लिए सुस्वा नदी पर 4 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से पुस्ता बनाया जा रहा है, जो 650 मीटर लंबा और 4.50 मीटर ऊंचा होगा। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग द्वारा आपदा मद से कराया जा रहा है। यह पुस्ता क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने समय पर स्वीकृति और धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भविष्य में कटान की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। वार्ड सभासद रियासत अली ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग नदी के कटान से परेशान थे और अब पुस्ता बनने से लोगों को अपने घर और जमीन सुरक्षित होने का भरोसा मिला है। अपर सहायक अभियंता प्रशांत बहुगुणा ने कहा कि विभागीय ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं और कार्य मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। मौके पर अनीस अहमद, अब्दुल रज्जाक, अली जान, समीर खान आदि उपस्थित रहे।