Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, दो दिन में 500 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Spread the love

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दो दिनों में आयोजित परीक्षा में कुल 589 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 89 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को 228 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 190 ने परीक्षा दी और 38 अनुपस्थित रहे। वहीं शनिवार को 361 अभ्यर्थियों में से 310 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और निष्पक्षता के सभी मानकों का पालन किया गया। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की। संस्थान के प्राचार्य डॉ सी पी भैसोड़ा ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विशेष रूप से जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नेतृत्व एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों के योगदान की भी सराहना की।