Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता जागरूकता पर हुई चर्चा

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के अंतर्गत लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाता जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। दर्जामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक जागरूकता जरूरी है। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करना भी है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के बाद टिफिन बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक संबंधों को और सुदृढ़ किया। बैठक में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक संजीव जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, पूरन चंद्र तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया।