Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला कृषकों के लिए कृषि उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों की महिला कृषकों के लिए अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “कृषि आधारित उद्यम से कृषक आय वृद्धि ” का आयोजन 09 से 12 जनवरी 2024 के दौरान किया गया। प्रभारी निदेशक डॉ केके मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चूंकि पहाड़ों में खेती मुख्य रूप से महिला किसानों द्वारा की जाती है, इसलिए महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से कृषि विकास पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल एवं अल्मोड़ा जिले की 33 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, सरकारी योजनाओं का अभिसरण, बागवानी उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विभिन्न व्याख्यान आयोजित किये गये। पौधशाला उत्पादन एवं उसे एक उद्यम के रूप में विकसित करने के प्रायोगिक ज्ञान के लिए  कृषक महिलों को लोहाली स्थित यशोदा पौधशाला का भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 जनवरी को पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा जिले की अनुसूचित जाति महिला किसानों को प्रमाण पत्र के साथ प्याज की पौध एवं कुरमुला नियंत्रण के लिए जैविक एजेंट “डब्ल्यूजीपीससबी पाउडर” भी वितरित किया गया। महिला किसानों ने कार्यक्रम से अपनी संतुष्टता व्यक्त की और भविष्य में भी प्रशिक्षण में भाग लेने की इच्छा जताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के वैज्ञानिक डॉ कुशाग्रा जोशी, डॉ नवीन चंद्र गहत्याड़ी और डॉ प्रियंका खाती द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *