Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत नगर अल्मोडा के वन-वे व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

Spread the love

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत दिनांक 14.11.2024 से नगर अल्मोड़ा के यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं जो निम्नवत् हैं।

1- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक अब वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में समस्त चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगें।

2-एल आर शाह रोड पर शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें। पूर्व की भाँति वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 08:00 बजे तक लागू रहेगी।

3-लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक लागू रहेगी।

4-लक्ष्मेश्वर तिराह से शिखर की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन- वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07:00 बजे तक लागू रहेगी।

5- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी।