Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन

Spread the love



 अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु द्वारा शीतकाल के दृष्टिगत बुधवार से नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अल्मोड़ा नगर में शीतकालीन यातायात प्लान के तहत माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी, इस अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। एल.आर साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः 08:00 बजे से सायं  07.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। रविवार के दिन नगर के माल रोड पर वन वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।