Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पटाखे से 11 साल के बच्चे की आंख में लगी चोट

Spread the love

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए पटाखे के विस्फोट के कारण 11 वर्षीय लडक़े की आंख में गंभीर चोट लग गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोडऩे पर प्रतिबंध है।
पुलिस के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी एक लडक़े को पटाखे से चोट लगने के संबंध में एम्स अस्पताल से एक सूचना और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) प्राप्त हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि 15 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे जब लडक़ा मेन रोड शास्त्री पार्क के पास अपने घर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सडक़ पर पटाखा फोड़ दिया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, लडक़े की दाहिनी आंख में चोट लगी है। इस संबंध में विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने और जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा, लडक़े को इलाज के बाद 17 अक्टूबर को छुट्टी दे दी गई। उसके पिता का तीस हजारी कोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। डीसीपी ने कहा, अपराधी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है।