Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पत्थर पर फिसलने से एक की मौत

Spread the love

चमोली(आरएनएस)। मंगलवार की रात को चमोली जिले के नन्दानगर के गेरी गांव निवासी एक व्यक्ति की रास्ते में गिरने के कारण मौत हो गई। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आनन्द सिंह है। गैरी के 65 वर्षीय आनन्द सिंह मंगलवार को रात को जब दुकान से अपने गांव लौट रहे थे। तब रास्ते में पत्थर पर फिसलने से वे गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। उधर मंगलवार को बदरीनाथ में अलकनन्दा में बहे मलेशिया निवासी बलराज सेठी का बुधवार को भी कोई पता नहीं चल पाया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लापता बलराज सेठी की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और पुलिस का अभियान जारी है।