Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कार्मिकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तरांचल मिनिस्ट्रिीयल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में कार्मिकों के एक शिष्टमंडल ने अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा रेड अलर्ट व ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई। पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ स्थित विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों के लिए छात्र-छात्राओं को अवकाश घोषित करते हुए कर्मचारियों और शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब मौसम में शिक्षकों को अपने निवास स्थान से शिक्षण कार्य कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *