Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

2027 के चुनाव में ऐतिहासिक वापसी होगी: प्रीतम 

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूलमाला से स्वागत कर मिठाइयां बांटीं। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं।कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी का वर्ष साबित होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का अनुभव और संगठनात्मक पकड़ कांग्रेस के लिए बड़ी ताकत साबित होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, संजय पालीवाल, दीपचंद बोहरा, अर्जुन सोनकर, ओमप्रकाश वाल्मीकि, वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, सुनील कुमार बांगा, मुकेश सोनकर, राजीव पुंज, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार पारचा, अमित चंद सोनकर, अजय बेनवाल, उदय वीर मल, प्रियांक छाबड़ा, शैंकी कुमार, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, सोनू तोमर, गौतम डोगरा, राजेश चंदेल, ओमी यादव आदि उपस्थित रहे।