Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बाल दिवस के अवसर पर शारदा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुए आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में द्वि दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पहले दिन जे़निथ थीम के अंतर्गत बाल दिवस मनाया गया। जिसमें प्री- प्राइमरी के बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्या रेखा रौतेला और विशिष्ट अतिथि परवीन हामिद मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने यूनिकॉर्न डांस, थीम डांस, बिहू नृत्य, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी नृत्य और कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी ने नन्हे मुन्ने बच्चों की विविध रंगारंग प्रस्तुतियों को सराहा और तालियों के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बच्चों की उज्जवल कामना करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकगण और समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद दिया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रथम दिवस के कार्यक्रम में बी.एस मनकोटी, गिरीश उप्रेती, डॉ. हरि दत्त कांडपाल, डॉ. भावना सती, हरीश कनवाल, विद्यालय प्रबंधक शेखर लखचौरा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, दुर्गा कांडपाल और बच्चों सहित अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *