Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

घुस्मेश्वर महिला समिति द्वारा हरेला पर्व पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Spread the love


अल्मोड़ा। घुस्मेश्वर महिला समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर प्रथम बार समिति की ओर से आगामी 18 जुलाई को नंदादेवी मंदिर परिसर में हरेला पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर की महिलाएं अपने अपने घरों से हरेला लेकर मंदिर परिसर में पहुंचेगी। इस दौरान वनों के संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने नगर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *