Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने काला दिवस मनाया

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आवाहन पर मंगलवार को नई पेंशन योजना के विरोध में गोपेश्वर में काला दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा चमोली के अध्यक्ष पीएस फरस्वान ने बताया कि एनपीएस और यूपीएस के विरोध तथा ओपीएस के समर्थन के लिए सभी शिक्षक-कर्मचारी मंगलवार रात्रि 8 से 9 बजे तक अपने घरों की लाइट बंद रखेंगे। जिला महासचिव सतीश कुमार ने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व बहुत ही जल्दी एक बड़े आन्दोलन को करने जा रही है। जनपद चमोली मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बावजूद भी शिक्षक तथा कर्मचारियों ने प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर काली टोपी, काला मास्क पहनकर तथा काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा चमोली के प्रतिनिधि मंडल ने कहा उत्तराखंड राज्य में 1 अक्तूबर 2005 को शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी जीएफ पेंशन को बंद कर नई पेंशन योजना (एनपीएस) लागू की गई। नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षक कर्मचारी जैसे-जैसे सेवानिवृत होते गयेऔर उनको एनपीएस के तहत जो पेंशन मिली और मिल रही है उससे उनका एक दिन का गुजारा भी नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से पुरानी जीपीएफ पेंशन की बहाली के लिए आंदोलित हैं।