Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत में जंगल की आग पर फायर टीम की त्वरित कार्रवाई

Spread the love



अल्मोड़ा। रानीखेत फायर स्टेशन की टीम ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर लगी जंगल की आग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। कई स्थानों पर समय रहते कार्रवाई कर वाहन और आबादी को सुरक्षित बचाया गया। फायर विभाग के अनुसार दोपहर 3:02 बजे सड़ना क्षेत्र में वाहन संख्या यूके04सीए9981 के सड़क पर पलटने और पास में जंगल की आग फैलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने हाई प्रेशर होज रील की सहायता से आग बुझाकर वाहन को सुरक्षित बचा लिया। शाम 5:57 बजे मजखाली क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना मिली। आग सड़क से दूर होने के कारण फायर वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका, जिसके बाद वन विभाग को तत्काल सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया। रात 8:40 बजे ताड़ीखेत पन्याली क्षेत्र में जंगल की आग आबादी की ओर बढ़ने की सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया और बड़ा हादसा टाल दिया। इसके बाद रात 9:54 बजे मजखाली क्षेत्र में फिर से जंगल में आग लगने की सूचना मिली। फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मिनी हाई प्रेशर होज रील की मदद से आग पर काबू पाया। फायर विभाग ने बताया कि लगातार सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।