Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रांसी गांव पहुंची भगवान मद्महेश्वर की डोली

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  द्वितीय केदार भगवान मद्ममहेश्वर की डोली गुरुवार को रांसी पहुंच गई है। इस दौरान रांसी गांव में ग्रामीणों ने भगवान का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बम बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। डोली के स्वागत के लिए अनेक जगहों पर तैयारियां की गई है। विगत दिवस भगवान मद्महेश्वर के कपाट बंद होने के बाद डोली देर रात गौंडार पहुंची थी, जबकि गरुवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली ने गौंडार से रांसी के लिए प्रस्थान किया। अनेक जगहों पर लोग डोली यात्रा के साथ शामिल हुए। बम बम भोले के जयकारों के बीच डोली देर शाम रांसी पहुंची है। यहां ग्रामीणों ने भगवान मद्महेश्वर का भव्य स्वागत किया। मांगल गीतों से भगवान का राकेश्वरी मंदिर परिसर में स्वागत हुआ। शुक्रवार को डोली गिरिया, 23 नवंबर को गिरिया से चलकर भगवान मद्महेश्वर की चलविग्रह डोली अपने देव निशानों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। इस मौके पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति कर्मी पारेश्वर त्रिवेदी, दिनेश पंवार, प्रधान वीर सिंह, शिव सिंह रावत, अनिल बर्त्वाल सहित कई लोग मौजूद थे।