Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फिल्म अभिनेता राघव जुयाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  फिल्म अभिनेता प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने शनिवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम की दिव्यता और भव्यता को लेकर चर्चा की। देहरादून निवासी राघव जुयाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। डीएवी कॉलेज देहरादून से ग्रेजुएशन किया। अभिनय की औपचारिक शिक्षा नही मिल सकी किंतु बहुत कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने कई डांस कंपटीशन में नाम कमाया। वह बालीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अभिनय तथा नृत्य संयोजन कर चुके है। इस दौरान फिल्म अभिनेता ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किए। साथ ही अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए।