Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को अल्मोड़ा नगर की सभी दुकानें रहेंगी बंद

Spread the love

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी अल्मोड़ा नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार, 28 अगस्त को व्यापारी अपनी बहनों और परिवार के साथ पर्व का आनंदपूर्वक उत्सव मना सकें, इसके लिए पूरे नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि कई व्यापारी अपनी बहनों से मिलने नगर से बाहर जाते हैं। ऐसे में सभी प्रतिष्ठान बंद रहने से वे बिना किसी व्यावसायिक चिंता के रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे। व्यापार मंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल ने नगर के सभी व्यापारी बंधुओं से 28 अगस्त को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रक्षाबंधन का पावन पर्व परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है। बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, उपसचिव अमन टकवाल, कोषाध्यक्ष रोहित साह, महिला जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वंदना वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’ तथा जिला मंत्री दिनेश कांडपाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।